UP सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने रेप पीड़िता का उड़ाया मजाक, बोले- घर तो उनका उन्नाव में है
2017 उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की उम्रकैद पर रोक लगने और सशर्त ज़मानत दिए जाने के बाद यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने पीड़िता का मज़ाक उड़ाया है। पत्रकार के सवाल पीड़िता को इंडिया गेट से पुलिस ने हटा दिया पर उन्होंने कहा, "घर तो उनका...उन्नाव में है।" इसके बाद वह ठहाके मारकर हंसने लगे।