Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल ने UPI पर MDR को टैक्स कहने को गलत बताते हुए कहा कि UPI को चलाने की सालाना लागत करीब ₹20,000 करोड़ है। उन्होंने MDR कम रखने के लिए ‘5 NPCI’ का फॉर्मूला सुझाया जिसके तहत एक NPCI के बजाय 5 अलग पेमेंट नेटवर्क के बीच कॉम्पिटिशन हो, ताकि लागत कम रखने का दबाव बने।