पेटीएम के शेयर गुरुवार को 12% गिरकर ₹1,664.70 तक पहुंच गए जबकि पाइन लैब्स के शेयर 6%, मोबिक्विक के 8% और टर्टलमिंट के 5% तक फिसले। दरअसल, ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% MDR लागू होने में देरी की आशंका से फिनटेक शेयरों में बिकवाली बढ़ी। 2027 के विधानसभा चुनावों के चलते यह फैसला भी टल सकता है।