उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर पात्रता परिणाम 2026 जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 11 और असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद भरा जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।