US के ₹6 लाख करोड़ के बाइनेंस क्रिप्टो चोरी के आरोप पर उत्तर कोरिया ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर कोरिया ने बाइनेंस प्लैटफॉर्म पर हुई ₹6 लाख करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी चोरी के पीछे अपना हाथ होने के अमेरिकी आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उत्तर कोरिया ने कहा, "FBI देश को साइबर अपराधी राष्ट्र के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है... लेकिन अमेरिका का यह दावा बेतुकी बयानबाज़ी है और इसमें कुछ नया नहीं है।"