भारत-फ्रांस का संयुक्त अंतरिक्ष मिशन तैयार, 2027 में लॉन्च होगा 'तृष्णा' सैटेलाइट
भारत के ISRO और फ्रांस की CNES मिलकर 2027 में 'तृष्णा' सैटेलाइट लॉन्च करेंगे। फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह पृथ्वी की निगरानी करने वाला उपग्रह तापमान, जल-चक्र और पर्यावरण बदलावों पर नज़र रखेगा। फ्रांस, थर्मल-इंफ्रारेड उपकरण तैयार कर रहा है, जबकि भारत सैटेलाइट का मुख्य ढांचा और ऑप्टिकल सेंसर उपलब्ध करा रहा है।
read more at Newsbytesapp


