अमेरिका की फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) के तल्लाहासी कैंपस में गुरुवार को गोलीबारी हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है जो एक पुलिस अधिकारी का बेटा है। एफएसयू ने कैंपस बंद कर सभी कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।