US के ज़ू का खास ऑफर, वैलेंटाइन्स डे पर Ex को भेज सकेंगे हाथी की पॉटी का वीडियो

अमेरिका के टेनेसी स्थित मेम्फिस ज़ू ने वैलेंटाइन्स डे पर एक खास ऑफर निकाला है। इसके तहत लोग करीब ₹875 ($10) का डोनेशन देकर अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका को हाथी के मल के ढेर का वीडियो भेज सकते हैं। वहीं, ऑफर में अपने पार्टनर को अंगूर खाते हुए लाल पांडा का एक मनमोहक वीडियो भेजने का विकल्प भी है।