US फेड रिज़र्व के ब्याज दरों में कटौती किए जाने के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी, सोना भी चमका
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दर में 0.25% की कटौती के बाद गुरुवार को भारतीय फ्यूचर्स मार्केट में चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई पर पहुंची। MCX पर मार्च 2026 में एक्सपायर होने वाली चांदी का वायदा भाव ₹1,93,452/किलोग्राम पर पहुंच गया जबकि फरवरी 2026 में एक्सपायर होने वाले सोने का वायदा भाव ₹1,30,590/10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।