अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के केवल दो जेंडर (पुरुष और महिला) को मान्यता देने के आदेश के बाद एक ट्रांसजेंडर ने दावा किया है कि उसके पासपोर्ट पर जबरन उसका जेंडर 'पुरुष' कर दिया गया है। उसने कहा, "मैंने सर्जिकल तौर पर खुद को महिला बनाया है। मेरे अन्य दस्तावेज़ों पर मेरा जेंडर महिला ही दर्ज है।"