US में यौन शोषण के आरोप में भारतीय नागरिक हुआ गिरफ्तार, होगी डिपोर्टेशन की कार्रवाई

अमेरिका में यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले में इमिग्रेशन अधिकारियों ने एक भारतीय नागरिक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय नागरिक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है और डिपोर्टेशन की कार्रवाई तक वह इमिग्रेशन विभाग की हिरासत में रहेगा। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी मेक्सिको, ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर के नागरिक हैं।