US में हो सकता है, भारत में संभव नहीं: मस्क के 'EVM हैक की जा सकती है' बयान पर CEC
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अरबपति एलन मस्क का नाम लिए बगैर उनके बयान 'ईवीएम का इस्तेमाल खत्म कर देना चाहिए, इसे हैक किया जा सकता है' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "एक तकनीकविद ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। यह अमेरिका में तो हो सकता है लेकिन...भारत में ऐसा होना संभव नहीं है।"