US वीज़ा के लिए सर्टिफिकेट में की हेराफेरी, पंजाब से लैब मालिक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी वीज़ा आवेदन में फर्ज़ी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में पंजाब के जालंधर के जोशी क्लिनिकल लेबोरेटरी के मालिक सरबन सिंह को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी दूतावास की शिकायत पर FIR दर्ज हुई थी। आरोपी को 22 वर्षीय सिमरनजीत कौर ने ₹8,000 देकर फर्ज़ी दस्तावेज़ बनवाए थे। पुलिस ने लैब से सीपीयू भी बरामद किया है।