US से अवैध प्रवासी भारतीयों को लाने के लिए भारत ने अपना विमान क्यों नहीं भेजा?: 'आप'

'आप' नेता व सांसद राघव चड्ढा ने अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासी भारतीयों को भेजे जाने के मुद्दे पर राज्यसभा में सवाल किए हैं। राघव ने पूछा, "अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत लाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर क्यों नहीं गए?" उन्होंने यह भी पूछा कि भारतीयों को लाने के लिए भारत का विमान क्यों नहीं भेजा गया?