यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) अमेरिका की सहायता एजेंसी है जो भारत समेत दुनिया के कई देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण समेत कई योजनाओं को फंड करती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा इसे बंद किए जाने से दुनियाभर के लगभग 120 देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई सहायता कार्य प्रभावित हो सकते है।