WHO की पूर्व वैज्ञानिक ने वायु प्रदूषण को बताया स्वास्थ्य आपातकाल
WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी दी कि वायु प्रदूषण शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचाता है और यह एक गंभीर स्वास्थ्य आपातकाल है। उन्होंने भारत से एयर क्वालिटी हेल्थ इंडेक्स (AHQI) अपनाने और बच्चों व कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना बनाने की अपील की।