भारत में सरकारी चावल से बन रहे इथेनॉल पर WTO की नज़र, स्टॉक पर कनाडा ने उठाए सवाल

भारत में सरकारी गोदामों में रखे चावल से इथेनॉल बनाने पर WTO में सवाल उठे हैं। अमेरिका के बाद कनाडा ने भी भारत से पूछा है कि 2020-21 से अबतक कितना सरकारी चावल इथेनॉल कंपनियों को बेचा गया। कनाडा ने यह भी जानना चाहा कि खाद्य सुरक्षा के लिए रखे गए अनाज का औद्योगिक इस्तेमाल WTO नियमों के अनुरूप कैसे है।