Yes Bank को मिला ₹2,209 करोड़ का टैक्स नोटिस

येस बैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ₹2,209 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। बैंक ने बताया कि यह नोटिस असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए जारी किया गया है। बैंक को लगता है कि यह मांग गलत है और बैंक कानून के तहत इस रीअसेसमेंट ऑर्डर के खिलाफ अपील करेगा।