inshorts

YSRCP नेता विजयसाई ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, राजनीति छोड़ने का कर चुके हैं एलान

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले विजयसाई ने राजनीति छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा, "मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मेरा इस्तीफा किसी पद/स्टेटस, लाभ या वित्तीय फायदे के लिए नहीं है। यह निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत है।"