ज़ी एंटरटेनमेंट के बोर्ड ने गुरुवार को ₹600 करोड़ के शेयर बायबैक को मंज़ूरी दी जिसके लिए 25 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। बायबैक मूल्य ₹91 प्रति शेयर तय किया गया है। टेंडर ऑफर रूट से अधिकतम 6.59 करोड़ शेयर वापस खरीदे जाएंगे। प्रमोटर्स बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे, इसलिए पूरा लाभ पब्लिक शेयरहोल्डर्स को मिलेगा।