Zee5 ने ₹799 वाले प्लान में FIFA वर्ल्ड कप की स्ट्रीमिंग को 3 डिवाइस से घटाकर 1 डिवाइस किया
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच से कुछ घंटे पहले Zee5 ने अपने प्रीमियम प्लान के सब्सक्रिप्शन नियमों में बदलाव किया जिससे लोग नाराज़ हैं। ₹799 वाला प्लान जिसमें पहले यूज़र्स 3 डिवाइस पर स्ट्रीमिंग कर सकते थे, अब एक डिवाइस पर ही स्ट्रीमिंग मिलेगी। ₹1,699 वाले प्लान में स्ट्रीमिंग की सुविधा 4 डिवाइस से घटाकर 2 डिवाइस होगी।