₹50,000 की नौकरी छोड़ महिला ने महीनेभर में कमाए ₹2.28 लाख, बताया अपना ‘सुपर सीक्रेट’
ज़ोमैटो की ₹50,000 मासिक सैलरी वाली नौकरी छोड़ने के 5 महीने बाद वर्षा ने सितंबर में 4 अलग-अलग आय स्रोतों से ₹2,28,892 कमाए। उनकी सबसे बड़ी कमाई टेक यूजीसी से ₹1,00,900 रही जबकि ब्रैंड पार्टनरशिप से ₹86,000, टेक यूजीसी सिखाने से ₹36,242 और रिमोट सेल्स से ₹5,744 मिले। हालांकि, उन्होंने बताया कि यह कमाई जुलाई-अगस्त से कम है।