अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर का गुजरात में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट होगा। सीबीआई ने उन्हें नोटिस भेजा है। राठौर ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। पहले उनका मेडिकल परीक्षण होगा, फिर नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। अभिनेत्री उर्मिला सनावर का भी नार्को टेस्ट होना है, जिसकी तारीख तय नहीं हुई है।