ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्प की बेटी और उसकी सहेली 31 जुलाई से लापता हैं। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर दोनों लड़कियों की तस्वीर शेयर कर बताया है कि एफआईआर दर्ज करा दी गई है लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने मुंबई के लोगों से दोनों को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है।