अंगूठा काटने की बात करने वालों ने काटे सिखों के गले: राहुल के बयान पर अनुराग ठाकुर

लोकसभा में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा कटवाया, सरकार सबका अंगूठा काट रही' वाले बयान पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आप अंगूठा काटने का आरोप लगाते हैं, कांग्रेस ने सिखों का गला काटा।" उन्होंने कहा, "लोग संविधान लेकर घूमते हैं लेकिन बता नहीं पाते कि पन्ने कितने हैं।"