अंजना ओम कश्यप के खिलाफ 'राहगीरों को लूटते थे महर्षि वाल्मीकि' टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज

फेमस न्यूज़ ऐंकर व पत्रकार अंजना ओम कश्यप के खिलाफ लुधियाना (पंजाब) में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावदास के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, अंजना ने अपने टीवी शो 'ब्लैक ऐंड वाइट' में कहा था, "महर्षि वाल्मीकि का असली नाम रत्नाकर था...जो राहगीरों को लूटते व कई अपराध करते...नारद मुनि से मुलाकात के बाद उनका जीवन बदला।"

Load More