अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुए दीपिका-रणवीर, लिया गणपति का आशीर्वाद
ऐक्टर रणवीर सिंह और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों गणेशोत्सव में गणपति का आशीर्वाद लेते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अरबपति मुकेश अंबानी के घर आयोजित हुए गणेशोत्सव में शामिल हुए हैं। वीडियो में महाराष्ट्र के मंत्री देवेंद्र फडणवीस व उनकी पत्नी अमृता भी नज़र आ रही हैं।