अंबानी फैमिली ने लंदन में क्रिकेट टीम में 49% हिस्सेदारी खरीदने की बोली जीती: रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने लंदन में ओवल इनविंसिबल्स क्रिकेट टीम में हिस्सेदारी के लिए बोली में निजी इक्विटी फर्मों और सिलिकॉन वैली के अधिकारियों को हरा दिया है। अंबानी फैमिली इस टीम में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी। यह टीम इंग्लैंड और वेल्स में एक नई शॉर्ट-फॉर्म क्रिकेट प्रतियोगिता 'द हंड्रेड' में खेलती है।