कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर हिंसा में मरने वाले किसान लवप्रीत सिंह के परिजन को गले लगाने की तस्वीर शेयर कर कहा है, "अंत तक, अंजाम तक हम न्याय के लिए लड़ेंगे।" उन्होंने कहा, "सभी पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें न्याय तब मिलेगा जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी होगी और हत्यारों की गिरफ्तारी होगी।"