अंदाज़ा था कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर पीएम बड़ी तुरुप मार देंगे: सत्यपाल मलिक
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर कहा है, "जयंत (चौधरी) के बीजेपी संग जाने की काफी समय से बातें चल रही थीं।" उन्होंने कहा, "मुझे अंदाज़ा था...कि...चौधरी साहब को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) बड़ी तुरुप मार देंगे...इसके चलते चरण सिंह का वोटर प्रधानमंत्री के लिए सॉफ्ट हो जाएगा।"