अंधेरा होने के बाद थाने न जाएं महिलाएं: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वाराणसी (यूपी) में एक कार्यक्रम में कहा है, "अंधेरा होने के बाद महिलाएं थाने न जाएं...ज़रूरी हो तो अगले दिन सुबह किसी को साथ लेकर जाएं।" इस पर बीएसपी सांसद दानिश अली ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में थाने इतने असुरक्षित हो गए हैं कि...पूर्व राज्यपाल चेतावनी दे रही हैं।"