नागपुर पुलिस को किसी ने मंगलवार को कथित तौर पर एक गुमनाम कॉल कर कारोबारी मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों में बम लगे होने की चेतावनी दी। उसके मुताबिक, इस हमले के लिए 25 लोग मुंबई में हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह सूचना मुंबई पुलिस को दी गई जिसके बाद उनके बंगलों में तलाशी हो रही है।