inshorts

अकाउंट सस्पेंड करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Meta के ऑफिस में की तोड़फोड़, दिया अल्टीमेटम

तेलंगाना यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हैदराबाद में मेटा के कार्यालय में प्रदर्शन किया और गमले तोड़े। वे दो पदाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगी पाबंदियों का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मेटा से 7-दिनों में प्रतिबंधित अकाउंट और पोस्ट बहाल करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी दी।