अक्टूबर महीने में देखने को मिलेंगी कौन-कौनसी खगोलीय घटनाएं?
अक्टूबर में आसमान में कई खास खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। 4 अक्टूबर को शनि उल्टी दिशा में पहुंचेगा, 8-9 अक्टूबर को ड्रेकोनिड और 21-22 अक्टूबर को ओरियोनिड उल्कापिंड वर्षा चरम पर होगी। 10 अक्टूबर की अमावस्या के बाद 12 अक्टूबर को बुध शाम के समय दिखाई दे सकता है, जबकि 26 अक्टूबर को हंटर मून यानी पूर्णिमा होगी।