inshorts

अकेले में रोती थी, सुसाइड करने की कोशिश की: प्रोड्यूसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सिंगर सुनंदा

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने म्यूज़िक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल पर उनके गानों का भुगतान रोककर उनका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सुनंदा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "कमरे में अकेले रोती थी, कई बार खुद को खत्म करने की कोशिश की। फिर भी लोगों के सामने हंसती रही।" बकौल रिपोर्ट्स, धालीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।