अक्षय कुमार के काफिले की कार का मुंबई में हुआ ऐक्सिडेंट
अभिनेता अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक वाहन का सोमवार को मुंबई में ऐक्सिडेंट हो गया। HT के मुताबिक, अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना जब घर लौट रहे थे तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी जो अभिनेता के काफिले की गाड़ी से टकरा गया। घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।