अक्षय की वकील ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ने को लेकर परेश रावल को दी 'गंभीर परिणाम' की चेतावनी
अभिनेता परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स की वकील पूजा तिडके ने पीटीआई से कहा है कि मामले में गंभीर कानूनी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ से फिल्म को बनाने के लिए काफी खर्च किया गया था और फ्रेंचाइज़ी को 'बड़ा नुकसान' पहुंचा है।