अक्षय कुमार ने ₹80 करोड़ में बेचा अपना मुंबई वाला लग्ज़री अपार्टमेंट: रिपोर्ट्स

अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के वर्ली में स्थित अपना एक अपार्टमेंट ₹80 करोड़ में बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय का 6,830 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला यह अपार्टमेंट 3 बीएचके में बना डुप्लेक्स अपार्टमेंट है और इसमें 4 पार्किंग स्लॉट हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अक्षय लगभग ₹750 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।