अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह को दान किए ₹1.21 करोड़
अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज से पहले मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह पहुंचे और
यहां उन्होंने चादर चढ़ाई। वहीं, अक्षय ने दरगाह के एक हिस्से के रेनोवेशन के लिए ₹1.21 करोड़ का दान भी किया है। हाजी अली दरगाह के ट्रस्ट ने अक्षय की तस्वीरें शेयर की हैं।