ऐक्टर अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक कार के ऐक्सिडेंट में शामिल मर्सिडीज़ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर केस दर्ज हुआ था। तेज़ रफ्तार मर्सिडीज़ ने सोमवार को एक ऑटोरिक्शा में टक्कर मारी थी जो अभिनेता के काफिले की गाड़ी से टकरा गया था।