महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार को जारी मतदान के मद्देनज़र अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई में वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद अक्षय बाहर निकले तो एक लड़की उनके पास आकर बोली, "मेरे पापा बहुत बड़े कर्ज़े में हैं।" अक्षय के बॉडीगार्ड लड़की को हटाने लगे लेकिन उन्होंने रुककर उससे कहा, "अपना फोन नंबर सिक्योरिटी गार्ड को दे दो।"