अक्षय खन्ना के वायरल 'धुरंधर' डांस की उनके पिता विनोद खन्ना से हो रही तुलना
सोशल मीडिया पर ऐक्टर अक्षय खन्ना का फिल्म 'धुरंधर' में किया गया एक डांस सीन वायरल है। अब फैन्स एक पुराने वीडियो को शेयर कर अक्षय की तुलना उनके पिता और ऐक्टर विनोद खन्ना से कर रहे हैं। पुराने वीडियो में विनोद, ऐक्ट्रेस रेखा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान व जावेद मियांदाद संग डांस करते दिख रहे हैं।