अकाउंट लॉक होने के बीच कई कांग्रेसी नेताओं ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर किया 'राहुल'

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, अलका लांबा, अली मेहंदी समेत कई कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर राहुल गांधी कर लिया है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल की तस्वीर ट्विटर पर अपनी डीपी के तौर पर लगाई है।