दिल्ली में तीन कृषि विधेयकों के संसद से पारित होने के एक साल होने पर शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन के बीच पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी हरसिमरत बादल और दर्जनभर अन्य नेता हिरासत में ले लिए गए। सुखबीर ने कहा, "मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोका। उन्होंने लाठीचार्ज किया और...वाहनों से तोड़फोड़ की।"