अकाली-बीजेपी ले रहे हैं डेरा सच्चा सौदा का समर्थन: मतदान के बीच सीएम चन्नी का दावा
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल डेरा सच्चा सौदा से समर्थन ले रहे हैं। बकौल चन्नी, "उन्हें (अकाली-बीजेपी) टीम बनाने दो...पंजाब के लोग इन बेअदबी पार्टनर्स के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्हें अपने वोटों से सबक सिखाएंगे।"