अभिनेत्री व बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने बताया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुझे अकेले रहना बिलकुल पसंद नहीं है तो अगले पांच दिनों तक मेरा मनोरंजन करते रहें।" इसके अलावा उन्होंने लोगों से लक्षण नज़र आने पर कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की।