अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 'द हिंदू' से बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर कहा है, "बॉलीवुड को खुद को प्रोपेगेंडा का प्लैटफॉर्म नहीं बनाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्मों का समर्थन करते हैं, मैं उनसे सहमत नहीं हूं...लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी फिल्में रिलीज़ नहीं होनी चाहिए या मैं चाहूंगी कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाएं।"