अक्षय कुमार ने अंधेरी स्थित अपना फ्लैट डब्बू मलिक को ₹6 करोड़ में बेचा: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, ऐक्टर अक्षय कुमार ने अंधेरी स्थित अपना फ्लैट म्यूज़िक डायरेक्टर डब्बू मलिक व उनकी पत्नी ज्योति को ₹6 करोड़ में बेच दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षय ने यह फ्लैट नवंबर 2017 में ₹4.12 करोड़ में खरीदा था। बकौल रिपोर्ट, 1,281 वर्ग फीट कारपेट एरिया वाले इस फ्लैट में 59-वर्ग फीट की बालकनी है।