अक्षय कुमार ने एनडीए में महिला कैडेट्स के पहले बैच की तस्वीर की शेयर, बताया- मनमोहक

अभिनेता अक्षय कुमार ने नैशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए) में महिला कैडेट्स के पहले बैच की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "यह तस्वीर मनमोहक है! नैशनल डिफेंस अकैडमी में महिला कैडेट्स का पहला बैच खडकवासला (पुणे) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। लड़कियों, आपको और ताकत मिले!"