अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ शुरू हुई 'हेराफेरी 3' की शूटिंग: रिपोर्ट
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हेराफेरी 3' की शूटिंग मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में मंगलवार से शुरू हुई। खबर के अनुसार, अभिनेता अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ शूटिंग शुरू की है। बकौल रिपोर्ट, फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर अनीस बज़्मी की जगह फरहाद सामजी कर रहे हैं और अभिनेता कार्तिक आर्यन इस फिल्म में नहीं होंगे।